गिरिडीह: पचंबा के शशांग बेड़ा से एक 12 वर्षीय बच्चा हुआ लापता, पचंबा थाना में आवेदन देकर बच्चे के खोज बिन की लगाई गुहार
पचंबा के शशांग बेड़ा से एक 12 वर्षीय बच्चा शनिवार को लापता हो गया है। रविवार को 10 बजे परिजनों ने पचंबा थाना में आवेदन देकर बच्चे के खोज बिन की गुहार लगाई। बच्चे की बुवा अनूप कुमार किस्कू की पत्नी अन्ना मुर्मू ने थाना में दिए आवेदन में बताया इनका भतीजा 12 वर्षीय शिवलाल हेंब्रम इनके घर में चकाई बिहार से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घूमे आया था।