शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत राहौद में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, सुशासन के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया गया। अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष मौजूद थी।