जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के माधव लाल मजार पर रविवार को एक महिला आई थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतका सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के फाजिल टोला निवासी मन्नू महतो की पत्नी लक्ष्मीना देवी थी।