आरोन: सेमरा गांव में नदी में बहा 10 वर्षीय बालक, एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी
आरोन थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में एक 10 वर्षीय बालक नदी में बह गया। सर्चिंग में 24 घंटे से एसडीईआरएफ की टीम जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आरोन की तहसील के सेमरा गांव निवासी अर्जुन पुत्र शिवराज सपेरा उम्र 10 साल 4 अगस्त रविवार को नदी के तेज बहाव में बह गया था। 5 अगस्त की रात तक बालक का कोई पता नही चल सका। SDERF की टीम नदी में लगातार सर्चिंग में जुटी है।