शनिवार को करीब 6 बजे ग्राम वघवाड़ा में विधायक के निवास पर परिक्रमा वासियों के पहुंचने पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने शाल श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि परिक्रमा वासियों का सम्मान करना एक धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठान है। यह आयोजन सामाजिक एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।