बीना: जेपी पावर प्लांट के फ्लाई ऐश प्वाइंट पर किसानों का धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश वाहन रोके
Bina, Sagar | Feb 11, 2026 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी थर्मल पावर प्लांट के फ्लाई ऐश प्वाइंट्स से उड़ रही राख से ग्राम हिनोद सहित क्षेत्र के किसान परेशान है। जिसकी वजह ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फसलों का नुकसान हो रहा है। जिससे नाराज एक दर्जन से ज्यादा किसान फ्लाई ऐश प्वाइंट पर धरने पर बैठ गए। और नारेबाजी करते हुए। फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों को रोक दिया।