मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में सनसनी: बिजली के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत, तार चोरी की आशंका
उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पठाकरका में 21 वर्षीय युवक का शव बिजली के खंभे के नीचे मिला। मौके से तार काटने के औजार बरामद हुए हैं और आसपास के खंभों के तार टूटे पाए गए। आशंका है कि युवक तार चोरी के दौरान करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।