घोड़ाडोंगरी: असेप्टिक टैंक में गिरा सांड, राहगीरों ने जेसीबी की मदद से बचाई जान
गुरुवार को सारणी रेस्क्यू कॉलोनी के पीछे स्थित असेप्टिक टैंक में एक सांड अचानक गिर गया। सांड के टैंक में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल स्थिति को समझते हुए सांड को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए और संबंधित लोगों को इसकी सूचना दी।टैंक गहरा होने के कारण सांड को हाथों से बाहर निकालना संभव नही