सरस्वती पूजा पर स्थानीय विधायक ने झारखंडी मंदिर डेहरी परिसर विकास की घोषणा। सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने झारखंडी मंदिर परिसर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सवा करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की बात कही।