गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी कार्यालय में नगरपालिका निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे डीसी कार्यालय में नगरपालिका निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं निर्वाचन नियमावली 2012 के तहत गिरिडीह जिले में महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।