गिरिडीह: गिरिडीह में भाजपा ने दो जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की, हरिचक स्थित कार्यालय में मनाया जश्न
गिरिडीह जिले में भाजपा को दो जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद शुक्रवार को 1 बजे हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जश्न मनाया गया।यहां भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में महानगर जिलाध्यक्ष के रुप में रंजीत राय और ग्रामीण अध्यक्ष के रुप में महेंद्र वर्मा के नामों की आधिकारिक रुप से घोषणा हुई।