फुलवारी: फुलवारी शरीफ से जमीन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने जमीन की खरीद बिक्री के नाम पर जालसाजी कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले को फुलवारी शरीफ से किया गिरफ्तार. बता दे कि इस जालसाज के ऊपर पहले से पटना नवादा व नालंदा जिले के विभिन्न स्थानों से जालसाजी और ठगी के कई कांड पूर्व से दर्ज है और इस जालसाज व्यक्ति को पुलिस बहुत दिनों से खोज रही थी.