फुलवारी: फुलवारी शरीफ में आरोपितों के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, चिपकाया गया इश्तेहार,सरेंडर करने का बनाया दबाव
फुलवारी थाना पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गई है. फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने गुरुवार को ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने इश्तेहार चिपकाते हुए आरोपितों को सरेंडर करने के लिए दबाव बनाया है. बता दे की बहुत से कांडो मे शामिल फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही हुई है जिसको लेकर पुलिस उनके घर के बाहर इश्तेहार चिपका रही है.