फुलवारी: परसा बाजार थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वालों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
परसा बाजार थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार साथ ही एक देसी पिस्टल, एक कारतूस ,एक मोबाइल एवं दो बाइक किया बरामद. बात दे की बीते दिन गुरुवार को परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक लड़के को उसके घर के बाहर कंधे में गोली मारी गई थी. इसके बाद मामला दर्ज कर परसा बाजार थाना पुलिस जांच में छूट गई थी.