बिश्रामपुर: बि मोड के समीप कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बी मोड़ रिलायंस मॉर्ट हॉल में कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोमवार की दोपहर करीब 2बजे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सुधीर कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।