बिश्रामपुर: नागपंचमी पर विश्रामपुर के कधवन गांव स्थित बक्स बाबा धाम में लगा भव्य मेला, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के कधवन गांव स्थित बक्स बाबा धाम में मंगलवार की दोपहर करीब 12बजे नागपंचमी के मौके पर भव्य वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने नाग बाबा को दूध और लावा का भोग अर्पित किया। पूरे धाम में बक्स बाबा और लक्ष्मणिया फुआ के जयकारे गूं