सीतापुर: अर्थाना के पास तेज आंधी तूफान में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोग हुए घायल
जनपद के मिश्रित थाना क्षेत्र के अर्थाना गांव के पास तेज आंधी तूफान में सड़क पर गिरे हुए पेड़ से जाकर अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई थी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने दोनों घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।