*Slug- बलिया में निषाद पार्टी सम्मेलन में 'बत्ती गुल', संजय निषाद का विवादित बयान; ब्राह्मण नेताओं को दी चेतावनी और महिला कार्यकर्ताओं पर बरसे-*
Reporter- surendra Kumar gupta
Location- ballia. UP
Date- 10-07-2027
Anchor- बलिया में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बत्ती गुल टॉर्च की रोशनी में खड़े रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद। मंच से ब्राह्मणों नेता पर भी जमकर बरसे संजय निषाद कहा कनक पांडेय जी आपके जाती के लोग संजय निषाद का विरोध करेंगे तो आप विधायक तो दूर प्रधान भी नही बन पाएंगे । यही नही संजय निषाद ने मंच पर बैठी महिला मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ का भी किया अपमान कहा " हाथ जोड़कर लोगो को अंदर ले आओ अंधी हो क्या" ।
Vo1-बलिया के गंगा बहुदेसिय सभागार में आयोजित निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जैसे ही संजय निषाद ने कहा " जो जमीन खाली है वह जमीन हमारी है कहते ही लाइट चली गई और कार्यकर्ताओ के मोबाइल टोर्च की रोशनी में मंच पर खड़े रहे संजय निषाद।
बाईट- टोर्च की रोशनी में खड़े संजय निषाद का विसुअल
Vo2- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अपने कार्यकर्ता संबोधन में ब्राह्मणों पर जमकर बरसे मंच पर मौजूद उनके पार्टी के ब्राह्मण नेता कनक पांडेय का नाम लेकर कहा आपके जाती के लोग ही आपका विरोध कर रहे है ,आपके जाती के लोग संजय निषाद को अपमानित कर रहे है ,आपके जाती के लोग निषाद समाज के खिलाफ आंदोलन करने आये थे आप अपने जाती को संभालिये हम अपनी जाति को संभालेंगे,पहले आप अपनी जाति का नेता बनिये अगर आपके जाती के लीग निषाद समाज का विरोध करेंगे तो आप विधायक तो दूर प्रधान भी नही बन पाएंगे। दरअसल आज संजय निषाद बलिया के PWD गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे तभी कुछ युवा वहां आकर कुछ समय पहले बलिया के लोगो को दलाल वाले दिए गए बयान से नाराज होकर नारेबाजी कर रहे थे संजय निषाद को लगा कि वह युवा ब्राह्मण समाज से थे इसी को लेकर संजय निषाद मंच से ब्राह्मणों पर जमकर बरसे।
बाईट-संजय निषाद मंच से ब्राह्मणों पर बोलते हुए।
Vo2- मंच पर मौजूद निषाद पार्टी के बलिया का ब्राह्मण चेहरा कनक पांडेय ने कहा उनके साथ पूरा ब्राह्मण समाज है कुछ युवा आज उनका विरोध कर रहे थे वह कांग्रेसी थे मगर संजय निषाद को लगा कि वह ब्राह्मण समाज के लोग थे।
बाईट-कनक पांडेय (मंच पर मौजूद मिषाद पार्टी के नेता)
Vo3-संजय निषाद अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर बैठी महिला मोर्चा के अध्यक्ष को भी खुले मंच से अपमानित किया कहा " मंच पर बैठी हो जाओ नीचे जाकर देखो अंधी हो क्या" तो वही कार्यकर्ता सम्मेलन में आये अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी भाड़े के लोग बता कर अपमानित किया कहा यह लोग अखाड़े के नही भाड़े के है। संजय निषाद अपने समाज के लोगो को अपमानित करने से यही नही रुके कहा उनके लोग ताड़ की लंबी पेड़ को नीचे से ही देख लेते है कि इसमें कितना नशा है।
बाईट-संजय निषाद का अपने कार्यकर्ताओ को अपमानित करते हुए वीडियो ।
Ballia, Ballia | Jul 10, 2026