झांसी: झांसी के गढ़िया रेलवे डैम में पिकनिक मना रहे माउंट लिटरा के 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, 2 को चरवाहे ने बचाया
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 रविवार को झांसी के प्रेमनगर स्थित गढ़िया रेलवे डैम में पिकनिक मनाने गए माउंट लिटरा जी स्कूल के चार छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। ट्यूशन के नाम पर घर से निकले 11वीं के ये छात्र नाव में सवार होकर डैम के बीच पहुंचे थे, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने से चारों गहरे पानी में समा गए। चीख-पुकार सुनकर पास ही बकरियां चरा रहे कल्लू केवट ने अदम्य साहस दिखाते हुए