माखन नगर: माखननगर में तहसीलदार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 25, 2026
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को निरस्त करने सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ ने गुरुवार को माखन नगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों और कृषि बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।