आरा: महुली गंगा घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 4, 2024 महुली गंगा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के रहने वाला दशरथ यादव बताया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह नहाने के लिए गंगा में गया था। जहां गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस के द्वारा आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।