आरा: बकरी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या, 2 अन्य लोगों के साथ भी हुई मारपीट
Arrah, Bhojpur | Jul 4, 2024 बकरी गांव में एक पूर्व के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना में मारपीट में दो लोगो को पीटकर भी जख्मी कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पूर्व से ही विवाद चल रहा था आज ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे लोग जिसमे एक विराटन नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है। परिजनों से एसपी मिलने सदर अस्पताल पहुंचे।