मंझनपुर: MSP, भुगतान और जल जीवन मिशन पर किसानों का गुस्सा फूटा, पूरब पश्चिम शरीरा में भाकियू महात्मा टिकैत ने दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की बैठक गुरुवार को लगभग 2 बजे नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के अध्यक्ष रवि करण सिंह की अगुवाई में नंदा बाबा का डेरा, गोराजू में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न गंभीर समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है