सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत गुरुवार शाम 5 बजे खेल स्टेडियम में हो रही है। यहां की जा रही तैयारी की समीक्षा करने के लिए बुधवार शाम 6 बजे जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने खेल स्टेडियम में आयोजन को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की हेलीपैड अतिथियों के आगमन आमनागरिकों के आगमन के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने अवलोकन किया