मड़िहान: भघोड़ा गांव के खेत में घूम रहे मगरमच्छ को वनकर्मी ने पकड़कर सिरसी बांध में छोड़ा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भघोड़ा गांव में बुधवार की सुबह सिवान की तरफ गए धान लगाने गए ग्रामीणों ने खेत में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में मगरमच्छ होने की सूचना ग्राम प्रधान नंदलाल यादव ने वन विभाग को दिया मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ कर सिरसी बांध में छोडा