रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन मे अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,
मैहर जिले में अचानक मौसम ने करवट ली, अमरपाटन तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अचानक गर्मी से राहत मिली। अमरपाटन शहर के साथ आसपास के गांवों में भी तेज बूंदाबांदी हुई। सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया, मौसम ठंडा होने से उमस औऱ गर्मी से काफ़ी राहत मिली है।