महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने बड़ी साइबर ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार (भा०पु०से०) से मुलाकात कर जानकारी दी थी कि एक शातिर साइबर ठग रामगढ़ जिले में छिपकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।