ऊंचवा टोला में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति का मोबाइल हुआ चोरी, सिटी कोतवाली थाने में दी गई तहरीर
गोविंदगढ़ के मडवा गांव से निवासी अंशु विश्वकर्मा ने बुआ के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने सतना के ऊंचावा टोला आया था । शादी कार्यक्रम के दौरान अंशु का कीमती मोबाइल चोरी हो गया । काफी पता तलाश करने के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो पीड़ित अंशु ने शनिवार की शाम 4 बजे सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल तलाश में जुट गई है ।