भिनाय: भिनाय थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 12 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Bhinay, Ajmer | Apr 27, 2025 एरियाडोमिनेशन के तहत भिनाय थाना पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे तक कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।एरिया डोमिनेशन व रेड अभियान के तहत भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने 3 गिरफ्तारी वारंट,7 आरोपियों को धारा 170BNSS व एक अवैध माईनिंग व एक आबकारी मामले में कार्यवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।