मऊरानीपुर: भण्डरा में गेहूं खरीद केंद्र बंद, 20 से ज्यादा गांवों के किसान बेहाल, 30 KM दूर जाने को मजबूर
ग्राम पंचायत भण्डरा में इस वर्ष सरकारी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खोले जाने से किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। भण्डरा, खिलारा, बसरिया, देवरीघाट समेत दो दर्जन गांवों के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए 15 से 30 किलोमीटर दूर मऊरानीपुर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि वहां पहले से ही भीड़ होने के कारण 2-4 दिन तक इंतजार क