प्राणपुर: कटिहार के काबिल पुर गांव में लाखों रुपए का पैक्स गोदाम जर्जर, पशु पालकों को परेशानी
कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के काबिल पुर गांव में लाखों रुपए की लागत से बना पैक्स गोदाम बिना संचालन के जर्जर हो गया है। पशु पालक जगह न मिलने के कारण पशुओं को बाहर बांध रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से जांच कर जल्द चालू करने की मांग की है।