खंडवा में ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पंधाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी गांव की है। किसान अपना ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई करने जा रहा था। ढलान क्रॉस करते वक्त ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर का संतुलन बिगड़ा और एकतरफा झुकाव होने के चलते पलट गया। जानकारी शनिवार रात 9 बजे के लगभग प्राप्त हुई