धौलपुर: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर वीरांगनाओं का सम्मानः जिले में पांच वीरांगनाओं को दी गई सीएम की भेंट
रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर धौलपुर जिले में वीरांगनाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत धौलपुर जिले की 5 वीरांगनाओं को मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई भेंट दी गई। जिला कलेक्टर के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी वीरांगनाओं को शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया।