महाराष्ट्र के नागपुर जिले में प्रस्तावित दहेगांव-गोवारी कोयला खदान परियोजना का विरोध छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। बालोद की सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री शमशाद बेगम ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर परियोजना पर आपत्ति जताई है।उन्होंने जनसुनवाई को नियमविरुद्ध बताते हुए कहा कि ग्रामीणों की राय और पंचायतों की एनओसी लिए बिना प्रक्रिया पूरी की गई।