कलेर: कलेर बाजार में भटकता हुआ बच्चा मिला, अरवल पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
Kaler, Arwal | Jun 1, 2026 कलेर थाना पुलिस की तत्परता से एक भटके हुए बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार, पिता राजू कुमार, ग्राम केसर, थाना नावानगर, जिला बक्सर का निवासी है, जो कलेर बाजार में भटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित कलेर थाना लाकर उसकी पहचान एवं सत्यापन कराया। इसके बाद नावानगर थाना को सूचना दी गई।