कानपुर: किदवई नगर स्थित गायत्री मंदिर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
किदवई नगर स्थित गायत्री मंदिर में शुक्रवार 2 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गायत्री आश्रम के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही किदवई नगर और फजलगंज से 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आश्रम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर इसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।