कानपुर: काकादेव में कोचिंग टीचर पर फिर दर्ज हुई FIR, इससे पहले बैड टच के मामले में जा चुका है जेल
काकादेव में बायोलॉजी पढ़ाने वाले कोचिंग टीचर साहिल सिद्दीकी पर शुक्रवार 5:00 रेप की FIR दर्ज हुई है। इसे एक नाबालिग छात्रा ने कराया है। आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ जबरदस्ती की है। दरअसल, एक महीने पहले काकादेव में साहिल सिद्दीकी का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वह कोचिंग के अंदर एक छात्रा को बैड टच करते दिखे थे। जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था।