कानपुर: जेके समूह के 140वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से बेटियों के लिए दिया संदेश
जेके समूह के 140 वे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शुक्रवार शाम 6:00 बजे शामिल हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। उन्होंने कहा कि,अगर समाज को बचाना है तो बेटियों को बचाओ, उनको मजबूत बनाओ, उनको स्वस्थ बनाओ। देश में क्या-क्या हो रहा है बेटियों पर ये आप सभी जानते हैं। उनको सही दिशा दिखाओ। समाज में जो समस्या पनपी है, उसे दूर करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।