बेगूसराय: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है। मृत महिला की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम दुलार पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर से किसी काम के लिए बाहर रेणु देवी जा रही थी।