बैतूल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बम फोड़ा कि पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में आ गया।उन्होंने कहा— जिले में मंजूर 133 डॉक्टर… लेकिन 102 पद खाली! स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर सरकार का मिशन सिर्फ कागज़ों में ही दम तोड़ रहा है। मुलताई अस्पताल में छह महीने से सोनोग्राफी मशीन बंद, कार्रवाई शून्य…