कहरा: सहरसा में 10 फरवरी से चलाया जाएगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सिविल सर्जन ने दी जानकारी
सहरसा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत दो साल से अधिक उम्र के सभी बच्चों और वयस्कों को निशुल्क फाइलेरिया रोधी दवाइयां दी जाएंगी। यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा।