आगरा: कोठी मीना बाजार मैदान में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 16, 2025 आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसको लेकर प्रेस वार्ता की है, उन्होंने बताया है कि महाराष्ट्र सरकार ने बजट में संशोधन कर स्मारक के लिए पैसा आवंटित किया है, वही उत्तर प्रदेश सरकार भी स्मारक को बनाने में सहयोग करेगी, छत्रपति शिवाजी महाराज का आगरा से गहरा नाता रहा है।