श्रीडूंगरगढ़: रीड़ी में पानी संकट पर उग्र प्रदर्शन, टंकी पर चढ़े युवा
रीड़ी गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक बार फिर युवाओं और ग्रामीणों ने पानी की टंकी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कई युवा टंकी पर चढ़ गए और स्थायी समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने तीन दिन में समस्या समाधान का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन सात दिन बीतने