बरवाडीह: पोखरी कलां मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न, हेसामुल अंसारी बने जेनरल खलीफा,
बरवाडीह:आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर पोखरी कलां के बरामदा चौक में को मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद सुभानी (कदीमी चौक) ने की। चुनाव में ताजियादारों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। सर्वसम्मति से हेसामुल अंसारी उर्फ गुड्डू को जेनरल खलीफा तथा अताउल रहमान कोनायब खिलाफ़ा चुना गया।