धमतरी: बाइक सवार दो युवकों की दीवार से टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पलारी निवासी दीनू उइके अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर रविवार की रात अरकार जा रहा था। तभी अरकार में बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। जहां दीनू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।