बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजोलिया-नवाबगंज रोड पर बाइक और साइकिल के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजोलिया नवाबगंज रोड पर तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। सोनू शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा निवासी सिजोलिया थाना नवाबगंज सड़क हादसे में घायल हो गया।