चंदला: पांडेपुरवा के माहेश्वरी माता मंदिर परिसर में खजाने की तलाश में खुदाई, ग्रामीणों में आक्रोश
चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेपुरवा स्थित प्राचीन Maheshwari Mata Mandir परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से खजाने की तलाश में खुदाई किए जाने का शुक्रवार की शाम 4 बजे मामला सामने आया है। सुबह मंदिर परिसर में गहरे गड्ढे मिलने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खजाने की अफवाह के चलते धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया।