गिरिडीह: मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
सदर प्रखंड के मटरुखा पंचायत अंतर्गत खुटुवाढाब गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर इसे घायल कर दिया गया। रविवार को 11 बजे घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घायल युवक की पहचान सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सद्दाम हुसैन की पत्नी रुखसार प्रवीण ने बताया कि परिवार में चालीसवां का कार्यक्रम चल रहा था।