बांधवगढ़: घायल की जान बचाने वाले राह-वीर शेख सलीम सम्मानित, मिला 25 हजार रुपये का पुरस्कार
कटनी जिले के खितौली निवासी शेख सलीम को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए "राह-वीर" सम्मान से सम्मानित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उन्हें परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके मानवीय कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे भी उपस्थित रहीं।