बगोदर: जीटी रोड डोरियों के पास कंटेनर में भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड डोरियों के पास सोमवार व रविवार की मध्य रात्रि कंटेनर में भीषण आग लग गई।जिसके बाद कंटेनर धूं धूं कर जलने लग।घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर पुलिस घटना स्थल पहुंची और तत्काल दमकल को जानकारी दी।जिसके बाद दमकल वाहन उक्त स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।